Viral Video: देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों बारिश से आफत मची हुई है। जंगलों में बाढ़ के पानी ने जंगली जानवरों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। इसके बाद जानवर जंगल छोड़कर शहरों की तरफ भागने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें खूंखार जंगली जानवर सड़कों पर टहलते दिखाई दे रहे हैं। कई बार तो खूंखार जानवर गांवों में घुस जा रहे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है।
हैरान करने वाला वीडियो
वायरल वीडियो गुजरात राज्य के सौराष्ट्र से सामने आया है, जिसने लोगों की चीखें निकाल दी हैं। वीडियो में जो देखने को मिलेगा, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। सौराष्ट्र के अमरेली से सामने आया यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का एक झुंड धारी के स्टेट हाईवे पर नजर आ रहा है। देखें वीडियो-
दरअसल, जंगलों में आसमानी आफत ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। इसके बाद जंगली जानवर सड़कों की तरफ निकल पड़े हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेट हाईवे पर कार की रोशनी में शेरों का एक झुंड नजर आ रहा है। शेरों के इस झुंड में आपको 9 शेर स्टेट हाईवे पर दिखाई दे रहे होंगे।
