वायरल न्यूज़

Video: पटाखे वाले की गलती पर ऐसा भड़का दूल्हा, भरे स्टेज से मुंह पर मार दी लात, दुल्हन भी हैरान

Viral Video: पटाखा दूल्हे के मुंह पर छूट जाता है। इससे दूल्हा इतना भड़कता है कि सीधे पटाखे वाले के मुंह पर लात मार देता है। वीडियो देखकर लोग दूल्हे की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि दूल्हे का काम देखकर दुल्हन को भी यकीन नहीं होता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादियों के तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ज्यादातर उन वीडियो को देखा और पसंद किया जाता है, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो एक दूल्हे से जुड़ा है, जो भरे स्टेज से ऐसा काम कर देता है। जिसे देखकर लोग दूल्हे की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि दूल्हे का काम देखकर दुल्हन को भी यकीन नहीं होता है।

वीडियो ने यूजर्स को कर दिया हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़ें है। इस दौरान जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। पहले दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डालती है और फिर दूल्हा भी दुल्हन को जयमाला पहना देता है। आपने देखा होगा कि आजकल शादियों में कागज का पटाखा जलाने का ट्रेंड चल निकला है। वीडियो में देख सकते हैं जैसे ही दूल्हा-दुल्हन का जयमाला कार्यक्रम होता है, वैसे ही पटाखेवाला उनके ऊपर पटाखा जलाता है। हालांकि, इस दौरान उससे एक गलती हो जाती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि पटाखा दूल्हे के मुंह पर छूट जाता है। इससे दूल्हा इतना भड़कता है कि सीधे पटाखे वाले के मुंह पर लात मार देता है। हालांकि, यह लात उसके मुंह पर लगती है या नहीं, कैमरे में यह नजर नहीं आता है। दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन भी हैरान रह जाती है। दुल्हन को यकीन नहीं होता है कि दूल्हा भरे स्टेज से ऐसा भी कर सकता है। वीडियो mentorvirat143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article