वायरल न्यूज़

Live Death Video: बहन की शादी में डांस करते-करते गिरी धड़ाम, लाइव कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ मौत का वीडियो

Live Death Video: बहन का हल्दी समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे पर गाना बज रहा था। इसी डीजे में लड़की डांस कर रही थी। तभी अचानक जाने क्या हुआ कि लड़की जमीन पर नीचे गिर गई।

Image

डांस के दौरान मौत (ट्विटर)

Live Death Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की किसी शादी में डांस करते-करते अचानक जमीन पर गिरती है और उसकी मौत हो जाती है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो ने लोगों को चौंका कर रख दिया है। इस वीडियो को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। वीडियो यूपी के मेरठ का बताया जा रहा है। वीडियो देखने में बहुत ज्यादा दुखद है।

डांस करते-करते मौत

वीडियो में दिख रही लड़की की उम्र 18 साल की बताई जा रही है। वीडियो के अनुसार, लड़की अपनी बहन की शादी में डांस कर रही थी। लड़की का नाम रिमशा बताया जा रहा है। बहन का हल्दी समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे पर गाना बज रहा था। इसी डीजे में लड़की डांस कर रही थी। तभी अचानक जाने क्या हुआ कि लड़की जमीन पर नीचे गिर गई। लोगों को कुछ समझ आता, इससे पहले ही लड़की की मौत हो गई। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस करते-करते अचानक लड़की को घबराहट होती है। इसके बाद सीधे वह अपने सीने पर हाथ रखती है। फिर वह पास खड़े एक बच्चे को पकड़ने की कोशिश करती है। हालांकि, पकड़ते-पकड़ते वह नीचे गिरती है और उसकी मौत हो जाती है। बताया जाता है कि रिमशा को आनन-फानन में अस्पताल भी ले जाया जाता है, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो गई थी।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article