Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Jugaad Video) देखने को मिल जाते हैं। इनमें कुछ फनी (Funny Video) होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Desi Jugaad Video) सामने आया है, जो लोगों के बीच छाया हुआ है। आलम ये है कि इस वीडियो (Shocking Video) को करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं और मजे लेते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं भारत में लोग जमकर जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ जुगाड़ को देखकर तो बड़े-बड़े दिग्गज भी दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ जुगाड़ को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इन दिनों को जुगाड़ का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क पर एक बाइक चल रही है, जिसपर घास रखे हुए हैं। वहीं, घास के ऊपर एक महिला अनोखे अंदाज में लटकी हुई है। जिस जुगाड़ से महिला घास पर लटकी हुई है उसने सबको चौंका दिया। गनीमत ये रही कि महिला चलती बाइक से नहीं गिरी, वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। किसी ने पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...
अनोखा देसी जुगाड़
इस जुगाड़ को वीडियो को देखकर आप भी जरूर हैरान हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'dhruv_dhruhi8818' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब चार करोड़ लोग देख चुके हैं। जबकि, एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा तो केवल भारत में ही दिख सकता है। कुछ का कहना है कि ये तो फायर है भाई फायर...तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताए।
