वायरल न्यूज़

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर बवाल, कपल ने सरेआम एक-दूसरे को जमकर जड़े थप्पड़

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल आपस में लड़ रहे हैं। जिस तरह दोनों के बीच लड़ाई हो रही है, उसे देखकर लोग दंग रह गए।

Image

दिल्ली मेट्रो में कपल के बीच लड़ाई (तस्वीर साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में कपल के बीच लड़ाई
  • दोनों ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Video) किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चा में रहता है। कभी नाच-गाने को लेकर, तो कभी लड़ाई- झगड़े को लेकर बवाल मचते रहता है। हैरानी की बात ये है कि कड़ी चेतावनी के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो (Metro Viral Video) का एक और वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कपल आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह कपल आपस में लड़ रहे हैं, उसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और हैरानी भी हो रही है।

अभी तक आपने लोगों को दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाते हुए देखा होगा, फेमस होने के लिए अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा होगा। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अश्लील हरकत करते हुए भी नजर आए हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक कपल के बीच लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी बात को लेकर कपल के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे को सुनाने लगते हैं। इसी बीच लड़की थैले से लड़के को मारती है और आगे बढ़ जाती है। लड़का कहता है ये पब्लिक प्लेस है, निकल जा यहां से। अचानक लड़की वापस आती है और लड़के को थप्पड़ जड़ देती है। लड़का भी लड़की को थप्पड़ जड़ देता है। फिर लड़की चिल्ला-चिल्ला कर लड़के सुनाने लगती है और थप्पड़ भी मारती रहती है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@dlazygirl' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो आज कल अखाड़ा बन गया है। कुछ का कहना है कि आज कल लोग मान-मर्यादा भूल गए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article