Video: मुजफ्फरपुर के अतरार घाट पर बना पुल नदी की तेज धार में बहा, जान बचाकर भागे लोग

Viral Video: मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के अतरार घाट पर यह पुल बागमती नदी पर बना था। नदी का जलस्तर बढ़ने से बांस का चचरी पुल अचानक बह गया। इस दौरान किसी ने अपने फोन पर पुल बहने का वीडियो बना लिया।

Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर के बागमती नदी पर बना चचरी पुल तेज बारिश में अचानक बह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो 1 जुलाई का बताया जा रहा है। चचरी पुल को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये चंदा करके इसे बनाया था। वहीं बरसात आते ही यह पुल नदी की तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा हर साल होता है। चचरी पुल के बहने से लाखों लोगों की आबादी प्रभावित हुई है।

End of Feed