वायरल न्यूज़

डॉक्टर से कम समझे हो क्या...कमाई पूछने पर अयोध्या में चंदन लगाने वाले बच्चे का जवाब सुन हर कोई रह गया दंग

इंस्टाग्राम पर अयोध्या में चंदन-टीका लगाने वाले एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उससे कमाई पूछने पर उसने शख्स को काफी मजेदार जवाब दिया, जिसे सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे।

Image

चंदन टीका लगाने वाले बच्चे ने दिया मजेदार जवाब (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चंदन टीका लगाने वाले बच्चे से पूछी कमाई
  • बच्चे का मजेदार जवाब सुन हर कोई रह गया दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Ayodhya Chandan Tika Boy: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिससे इंसान का दिन बन जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ इस वीडियो के साथ, जिसे देखने के बाद आप भी मस्तमगन हो जाएंगे। दरअसल, वीडियो (Viral Video) में आपको एक बच्चा नजर आएगा, जिसके हाथ चंदन-टीका लगाने वाली एक डोलची नजर आ रही है। ऐसे में जब एक शख्स उससे कमाई को लेकर पूछता है तो उसका जवाब सुनकर हर कोई शॉक्ड रह जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बच्चे से उसकी कमाई पूछता है तो वह 4-5 घंटे में सिंदूर का काम करके हजार रुपए कमाने की बात करता है। फिर शाम 8 बजे तक चंदन-टीका लगाकर 500 रुपए कमाने की बात कहता है। ऐसे में एक दिन में बच्चे के 1500 रुपए कमाने पर शख्स कहता है कि तेरी सैलरी को डॉक्टर की सैलरी के बराबर है। ऐसे में बच्चा जवाब देता है कि डॉक्टर से कम समझे हो क्या? बच्चे का जवाब सुनकर हर कोई दंग रह जाता है।

चंदन टीका लगाने वाले बच्चे ने दिया मजेदार जवाब

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) में दिख रहे बच्चे का नाम गोलू है, जो घाट किनारे सुबह से शाम तक रहकर 1000-1500 की कमाई करता है। इस पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा है कि ये बच्चा नौकरी करने वालों के लिए एक प्रेरणा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अच्छे-अच्छे डिग्री वाले भी इसके आगे फेल हैं। बता दें, इस वीडियो को 'guardians_of_the_cryptoverse' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.4 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article