Viral Video: द ग्रेट खली को आज पूरी दुनिया में हर कोई जानता है। WWE सुपरस्टार की लंबी-चौड़ी कदकाठी देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने रिंग के मैदान में दुनिया के बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाई है। उनकी लंबाई 7 फीट 1 इंच है, जो बाकी औसतन लोगों से काफी ज्यादा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर खली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक 17 साल के बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं।
द ग्रेट खली ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में द ग्रेट खली के साथ दिख रहे बच्चे को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, बच्चे की लंबाई देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में दिख रहा बच्चा मेरठ का रहने वाला है। जिसकी उम्र मात्र 17 साल है। इस बच्चे का नाम करण सिंह है, जिसकी लंबाई 8 फीट 2 इंच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बच्चा खली से 1 फीट 1 इंच ज्यादा लंबा है। यहां तक कि खली भी इस बच्चे के सामने खुद को बौना महसूस कर रहे हैं। देखें वीडियो-
आप दोनों बच्चों को एक ट्रेनिंग रूम में देख सकते हैं। जहां खली ने करण को अपने साथियों से मिलवाया। वीडियो को खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। 17 साल के इस बच्चे को खली अपनी सीडब्ल्यूई रेसलिंग एकेडमी लेकर गए। इस वीडियो में खली कहते नजर आ रहे हैं, 'जिंदगी में पहली बार मैंने खुद से लंबा इंसान देखा है।' वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में खली ने लिखा, 'यह बहुत लंबा है, मैं इसे WWE सुपरस्टार बनाना चाहता हूं, मैं सच में इसकी मदद करना चाहता हूं।'
