वायरल न्यूज़

आसमान से दिखा तूफान का डरावना नजारा, इंटरनेट पर Viral Video ने दुनिया को दहलाया

सोशल मीडिया पर इस समय अटलांटिक महासागर में बना 'श्रेणी 5' का तूफान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को अमेरिकी वायुसेना रिजर्व के 53वें मौसम टोही स्क्वाड्रन के सदस्य ने रिकॉर्ड किया है।

Image

आसमान से दिखा तूफान का डरावना नजारा (फोटो: X/ @kaankit)

देश और दुनिया में जहां भी और जब भी तूफान आता है तो भयंकर तबाही लाता है। तूफान (Storm) एक प्राकृतिक घटना है जिसमें तेज हवाओं का चलना, भारी बारिश, गरज के साथ बिजली की चमक होती है। कभी-कभी तो समुद्री लहरें या बवंडर भी शामिल होते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक तूफान (hurricane melissa) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी आंखें भी फटी रह जाएंगी।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अटलांटिक महासागर में ‘श्रेणी 5’ के तूफान ‘मेलिसा’ (hurricane melissa) का बताया जा रहा है। इसे इस साल धरती पर सबसे शक्तिशाली तूफान माना गया है। वहीं पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे इतिहास में पहली बार किसी कैटेगरी-5 तूफान का वीडियो अंदर से रिकॉर्ड होने की बात कह रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को अमेरिकी वायु सेना रिजर्व के 53वें मौसम टोही स्क्वाड्रन के चालक दल के सदस्य द्वारा लिया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

इंटरनेट यूजर्स ने किए कई तरह के कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @kaankit नामक यूजर ने शेयर किया है। जिसे देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "तूफान की आंख(शांत क्षेत्र) में प्रवेश किया गया और भूभौतिकी का उपयोग कर गणना द्वारा विमान की चाल को तूफान की चाल से समायोजित किया गया होगा। यह उतना महान और खतरनाक कार्य नहीं है जैसा प्रतीत हो रहा है। वैसे खूबसूरत दृश्य!",

दूसरे ने लिखा: "भीषण मेलिसा तूफान का विहंगम दृश्य.......", तीसरे ने लिखा: "तूफ़ान के बीच से आई ये रिकॉर्डिंग साबित करती है — इंसान अगर ठान ले, तो प्रकृति के दिल तक पहुंच सकता है।" वहीं पर एक अन्य ने लिखा: "जान जा सकती है इसको जानते हुए भी तूफान की बीच गए अद्भुत..अदम्य साहस का परिचय दिया।" इस वीडियो को अब तक 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article