Viral video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज कई तरह के वीडियो (Trending Video) वायरल होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। हाल ही में सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा है। वीडियो में एक मास्टर जी अपनी मोटरसाइकिल को ही 'मिनी स्कूल बस' बनाकर सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि, एक बाइक पर दो-चार नहीं बल्कि 10 बच्चे बैठे हुए थे।
मास्टर जी का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @sukhara_bijarniya_rewasa)
ये भी पढ़ें - VIDEO: उम्र 70 साल, दिमाग 100 की स्पीड! दादा जी ने स्टीयरिंग घुमाकर चलाई साइकिल, जुगाड का लेवल देख दंग रह गए लोग
सड़क पर चलती कार से किसी ने इस अनोखे दृश्य को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। कार सवार लोग जब बाइक के करीब पहुंचे और बच्चों की गिनती शुरू की, तो उनके होश उड़ गए। बाइक पर आगे-पीछे और मास्टर जी के दोनों तरफ छोटे-छोटे बच्चे बिल्कुल चिपके हुए बैठे थे। गिनती करने पर पता चला कि उस अकेली बाइक पर कुल 10 बच्चे सवार थे। जब कार सवार लोगों ने हंसते हुए मास्टर जी से पूछा, तो मास्टर जी भी अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ गाड़ी चलाते रहे। बच्चों के चेहरे पर डर की जगह एक अलग ही मासूम खुशी दिख रही थी। हालांकि, बिना हेलमेट और इस तरह ओवरलोडिंग के साथ गाड़ी चलाना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। देखें वीडियो...
मास्टर जी का अनोखा जुगाड़
वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि मास्टर जी ने तो कमाल का जुगाड़ भिड़ाया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को sukhara_bijarniya_rewasa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर जमकर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मास्टर जी ने तो ऑटो और बस वालों का धंधा ही बंद करवा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जुगाड़ के मामले में भारतीय वाकई में सबसे आगे हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
