वायरल न्यूज़

Swiggy ने शुरू की अनोखी सर्विस, अब पानी के अंदर भी पहुंचाएगा खाना, जानिए क्या है पूरी बात

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 9, 2024, 11:45 AM IST

Swiggy Unique Service: स्विगी ने अब श्रीनगर के डल झील पर तैरने वाले हाउसबोट्स पर रहने वाले पर्यटकों के लिए फूड डिलीवरी सेवा शुरू की है। शिकारा ऑपरेटर हाउसबोट के दरवाजे तक फूड डिलीवरी करने में मदद करेंगे।

Image

स्विगी डिलीवरी

Swiggy Unique Service: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने एक अनोखी सर्विस शुरू की है। स्विगी अब पानी के भीतर भी फूड डिलीवरी करेगा। क्या हुआ.. यह बात सुनकर चौंक गए न आप? तो चलिए हम आपको पूरी बात बताते हैं। दरअसल, स्विगी ने अब श्रीनगर के डल झील पर तैरने वाले हाउसबोट्स पर रहने वाले पर्यटकों के लिए फूड डिलीवरी सेवा शुरू की है। स्विगी ने शिकारा ऑपरेटरों के साथ पार्टनरशिप कर ली है। शिकारा ऑपरेटर हाउसबोट के दरवाजे तक फूड डिलीवरी करने में मदद करेंगे।

हाउसबोट पर आराम कर रहे ग्राहकों तक पहुंचेगा फूड

स्विगी फूड के नेशनल बिजनेस हेड सिद्धार्थ भाकू ने बताया कि स्विगी हाउसबोट डिलीवरी लोकेशन की परवाह किए बिना अपनी सेवाएं देगी। यह कंपीने के मिशन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिकारा पहल द्वारा हमारी फूड डिलीवरी ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। फिर चाहे उनके ग्राहक सड़कों पर घूम रहे हों अथवा हाउसबोट पर मौज कर रहे हों। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय डिलीवरी पार्टनर्स को इसके लिए उचित पैसा दिया जाएगा।

स्विगी ने साल 2022 में श्रीनगर में शुरू किया परिचालन

सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि ऑन-रोड डिलीवरी करना थोड़ा आसान होता है, लेकिन हाउसबोट डिलीवरी में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। इस कारण डिलीवरी पार्टनर्स को सही पैसा दिया जाएगा। ऐसा करने से स्विगी के रेस्टोरेंट में बने पकवान अपने ग्राहकों तक स्वादिष्ट व्यंजनों को सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे। बता दें कि स्विगी ने साल 2022 में श्रीनगर में अपना परिचालन शुरू किया था। इसेक बाद से अब तक स्विगी के प्लेटफॉर्म पर 300 से ज्यादा रेस्टोरेंट चल रहे हैं। ये रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों के साथ-साथ कश्मीर घूमने आए पर्यटकों को समान रूप से लजीज व्यंजन पेश करते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article