Viral Video Today: इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर रोज ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक टीचर से जुड़ा है जो छात्रों की आंसर शीट चेक कर रहे हैं। मगर इस दौरान एक ऐसे छात्र की आंसर शीट चेक की, जिसे देखकर टीचर भी उसे कैमरे में कैद करने से नहीं रोक पाए। टीचर ने बताया कि उनके पास एक ऐसी आंसर शीट आई है, जिसमें सिर्फ सवाल लिखे हैं। मगर सवालों के जवाब कहीं पर भी नहीं लिखे गए हैं।
छात्र ने टीचर को रिश्वत
मगर हैरान हो जाएंगे कि छात्र ने टीचर खुद को पास कराने के लिए ऐसा दिमाग दौड़ाया शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल छात्र ने फेल होने के डर से आंसर शीट में दो सौ रुपये का नोट छिपा दिया। इसके साथ ही लिखा गया कि, 'चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेंगे पास।' इधर छात्र की रिश्वत देखने के बाद टीचर खूब नाराज दिखाई पड़ते हैं। टीचर कहते हैं कि आंसर शीट में कहीं पर कोई कुछ नहीं लिखा है। सिर्फ सवाल लिख रखे हैं। वीडियो में टीचर कहते नजर आते हैं कि इस तरह से पास नहीं होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने छात्र को फेल कर दिया।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि टीचर को रिश्वत देते हुए आंसर शीट से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। करीब दो लाख यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर quicshorts नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
