वायरल न्यूज़

Video: साथी के लिए सांप से भिड़ गई गिलहरी, फिर छुड़ाकर ही दम लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 16, 2024, 10:04 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि अपने साथी की जान बचाने के लिए गिलहरी खतरनाक सांप से भिड़ गई। उसने हमला कर दिया और साथी को बचाकर ही दम लिया।

Image

दोस्त के लिए सांप से भिड़ गई गिलहरी। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • साथी के लिए सांप से भिड़ गई गिलहरी
  • सुरक्षित बचाने के बाद ही दम लिया
  • इंटरनेट पर आते ही छा गया वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है। यहां हर समय कुछ ना कुछ ऐसा नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक छोटी सी गिलहरी ने अपने साथी को बचाने की लिए जान की बाजी लगा दी। वो अपने साथी को बचाने के लिए खतरनाक सांप से भिड़ गई और आखिर में उसे सुरक्षित बचाकर ही दम लिया। दोस्ती की मिसाल पेश करने वाली गिलहरी का वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

साथी को बचा लाई गिलहरी

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि दो गिलहरी में पक्की दोस्ती है। दोनों साथ रहती हैं। मगर एकाएक एक गिलहरी पर खतरनाक सांप ने हमला कर दिया। सांप ने उसे दबोच लिया और जिंदा निगलने लगता है। मगर सांप इससे पहले कामयाब हो पाता तभी एक चमत्कार दिखाई दिया। दरअसल कुछ ही दूरी पर पेड़ पर बैठी गिलहरी ने अपने साथी को खतरे में देखा तो तुरंत दौड़ी चली आई। उसने अपनी जान की परवाह ना करते हुए सांप पर हमला कर दिया। गिलहरी पूरी ताकत से हमला करती है और इससे सांप बैचेन हो गया। उसे गिलहरी को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ गया।

यहां देखिए वीडियो

इधर सांप के चंगुल से बचने के बाद दोनों गिलहरी गोली की रफ्तार से वहां से भाग जाती हैं। दोनों पास में मौजूद पेड़ पर वापस पहुंच जाती हैं। फ्रेम में ये नजारा देखना बहुत सुखद लगता है। दोस्ती की मिसाल पेश करने वाले इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @HumanityChad नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article