वायरल न्यूज़

गिलहरी पी रही थी बड़े मजे से पानी, तभी मछली ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक गिलहरी और मछली का वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जिस समय गिलहरी पानी पी रही होती है, उसी समय मछली का आना और गिलहरी को छेड़ना। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

Image

गिलहरी पी रही थी पानी, मछली ने कर दिया डिस्टर्ब (फोटो: X/@buitengebieden)

आज का समय ऐसा है कि अगर किसी के पास टच वाला मोबाइल फोन है। तो वह व्यक्ति सोशल मीडिया पर जरूर होगा। हां, यह बात अलग है कि वह सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर हो। यह जरूरी नहीं है। पर वह किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर अवश्य होगा। आप भी अगर सोशल माडिया पर हैं तो आप हर दिन अलग-अलग किस्म के वायरल वीडियो को देखते होंगे। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मछली की हरकत से बुरी तरह से डर गई गिलहरी

जहां पर एक गिलहरी तालाब जैसी बनी किसी चीज में पानी पी रही होती है। इसी में पहले से मछलियां मौजूद होती है। जैसे ही गिलहरी पानी पी रही होती है। ठीक उसी समय मछली गिलहरी के पास जाकर उसके होठों को चूम लेती है। जिससे गिलहरी बहुत बुरी तरह से डर जाती है। जिसके बाद वह थोड़ा पीछे होकर पानी में यह देखने की कोशिश करती है कि उसे पानी पीते हुए किसने डिस्टर्ब किया। जिसके बाद मछली भी उस जगह से चली जाती है। इंटरनेट पर 19 सेकंड के इस क्यूट से वीडियो को देखकर आपका भी मन और दिल दोनों खुश हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो @buitengebieden नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करने के बाद इसके कैप्शन में एक लव वाली इमोजी पोस्ट की गई है। इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो को देखने के बाद अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "मैंने एक गिलहरी को चूमा और मुझे वह पसंद आया", दूसरे यूजर ने लिखा: "वो बेचारी मछली। मुझे यकीन है कि उस मोटे बूम बा ने उसे खाने की कोशिश की होगी।" तीसरे यूजर ने लिखा: "मछली का Kiss, Kiss ना करने से बेहतर है।" वहीं पर चौथे यूजर ने लिखा: "इंसान जानवरों जितने समझदार क्यों नहीं हो सकते।" बता दें इस वीडियो को अब तक 96 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article