Husband Wife Stunt: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसमें नजर आ रहे लोगों की मूर्खता देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। आजकल लोग वायरल होने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार हैं। इस चक्कर में वह अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, बल्कि अपने परिवारवालों की जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे लोगों को अपने जीवन से प्यार ही खत्म हो गया है।
वीडियो देखकर हैरान होंगे आप
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी को बिठाकर बाइक से बहुत ही खतरनाक स्टंट करने की कोशिश कर रहा है। बाइक से स्टंट करने के चक्कर में शख्स और उसकी पत्नी के साथ जो होता है, उसे देखकर आप शख्स को दुनिया का सबसे मूर्ख इंसान कहने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वायरल वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाया हुआ है। वह बाइक का अगला टायर हवा में उठाकर स्टंट करना चाह रहा है। इस दौरान उसका वीडियो भी रिकॉर्ड हो रहा है। आप देख सकते हैं कि पहली बार में तो शख्स स्टंट करने में फेल हो जाता है। इसके बाद वह एक बार और ट्राई करता है। इस बार उसके साथ जो होता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। आप देख पाएंगे कि वह अपनी पत्नी के साथ बुरी तरह एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है। वीडियो को vk_reacts_daily नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
