सोशल मीडिया जब भी स्क्रॉल करो तो आए दिन एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। आपकी फीड में भी ऐसे वीडियो जरूर आते होंगे। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी के ठहाके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
पार्किंग में खड़ी स्कूटी निकालती लड़की (X/@viral_quotes2)
ओवरस्मार्ट बनने के चक्कर में फंस गई लड़की
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की पार्किंग में खड़ी स्कूटी को निकालने की कोशिश कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पार्किंग में स्कूटी कुछ इस तरह खड़ी थी कि उसे आसानी से बैक करके निकाला जा सकता था लेकिन लड़की से यहां एक गलती हो गई और वह गलती ये थी कि उसने इस काम में अपना दिमाग लगा दिया। जिससे मामला और भी उलझ गया।
स्कूटी निकालने के लिए लड़की ने लगाया दिमाग
आगे वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि लड़की उस स्कूटी को पार्किंग से बाहर निकालने के लिए उसे घुमाते हुए निकालने की कोशिश कर रही है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि वहां पार्किंग में इतनी पर्याप्त जगह नहीं बची है कि स्कूटी को घुमाकर निकाल लिया जाए। मगर इतनी जगह तो जरूर थी कि उसे बैक करके आराम से निकाल लिया जाता।
ये भी पढ़ें:
राहगीर ने की लड़की की मदद
थोड़ी देर तक लड़की उस स्कूटी को वैसे ही निकालने की कोशिश करती रही और जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह निराश होने लगी। इतने में एक राहगीर की नजर उस लड़की पर गई और उसने उसकी मदद करने की सोची। राहगीर अगले ही पल स्कूटी के बगल में खड़ी बाइक को हटाकर थोड़ी दूर कर दिया। जिससे लड़की ने अपनी स्कूटी को घुमाकर आखिरकार निकाल ही लिया।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर विशाल नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @viral_quotes2 से शेयर किया है। जिसे अब तक करीब 1 लाख लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लड़की का खूब मजाक उड़ाया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
