वायरल न्यूज़

Viral Video: सास-बहू और ननद ने पवन सिंह के गाने पर लगाए ठुमके, 'राजाजी के दिलवा टूट जाई' पर किया जबरदस्त डांस

Saas Bahu Nanad Dance video: सोशल मीडिया पर सास, बहू और ननद का एक मजेदार डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तीनों ने मिलकर इतना शानदार और खुशियों भरा डांस किया कि लोगों का दिल जीत लिया। परिवार की मस्ती और प्यार से भरा यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Image

सास-बहू और ननद ने मिलकर किया जबरदस्त डांस (फोटो: Instagram/deekshaawasthi526)

Family Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बहू अपनी सास और ननद के साथ मिलकर शानदार डांस करती नजर आ रही है। तीनों का पावर स्टार पवन सिंह के 'राजाजी के दिलवा' भोजपुरी गाने पर डांस इतना मजेदार और तालमेल से भरा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट में उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में बहू अकेले डांस करती दिखाई देती है। उसने हरे रंग का सुंदर सूट पहना हुआ है और वह बड़े ही आत्मविश्वास के साथ ठुमके लगाती नजर आती है। उसके डांस स्टेप्स देखकर ही माहौल खुशियों से भर जाता है।

बहू के साथ कदम से कदम मिलाती दिखी सास-ननद

कुछ ही देर बाद उसकी सास और ननद भी उसके साथ डांस में शामिल हो जाती हैं। दोनों पारंपरिक साड़ी पहने हुए हैं और मुस्कुराते हुए बहू के साथ कदम से कदम मिलाकर नाचने लगती हैं। तीनों एक साथ कमर हिलाती हैं, हाथों से खूबसूरत स्टेप्स करती हैं और पूरे जोश के साथ डांस करती दिखाई देती हैं। उनके चेहरों की मुस्कान साफ बता रही है कि वे इस पल को बहुत एंजॉय कर रही हैं। वीडियो में ऐसा लगता है जैसे घर में कोई छोटा सा जश्न चल रहा हो और परिवार के लोग मिलकर खुशी मना रहे हों। सास, बहू और ननद के बीच इतना अच्छा तालमेल देखकर लोग भी खुश हो रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा प्यार भरा माहौल हर घर में होना चाहिए।

इंटरनेट यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सास-बहू की जोड़ी कमाल की है, तो कुछ ननद की भी तारीफ कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने यह भी लिखा कि परिवार के साथ इस तरह खुशी से समय बिताना सबसे बड़ी बात होती है।

आजकल इंटरनेट पर ऐसे वीडियो लोगों का दिल जल्दी जीत लेते हैं, जिनमें परिवार का प्यार और अपनापन दिखता है। यह वीडियो भी यही संदेश देता है कि जब परिवार के लोग साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं, तो हर पल यादगार बन जाता है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को deekshaawasthi526 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article