Video: खूबसूरत और खतरनाक भी! हवा में लटकते इस कांच के ब्रिज पर चलने में जवाब दे जाएगी हिम्मत

आजकल सोशल मीडिया पर एक पुल का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जो अपनी अनोखी बनावट की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

अगर प्रकृति ने इस दुनिया को हैरतअंगेज बनाया है, तो इंसानों ने भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। वीडियो में प्रकृति और इंजीनियरिंग का कमाल साफतौर पर दिख रहा है।

Viral Video of Ruyi Bridge China

चीन का रुई ब्रिज (X/@Rainmaker1973)

हवा में लटका कांच का पुल

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि दो पहाड़ों के बीचोंबीच हवा में एक कांच का पुल लटकता हुआ नजर आ रहा है। जो तीन अलग-अलग हिस्सों में बंटा दिख रहा है। इस ब्रिज को पानी की लहरों की तरह डिजाइन किया गया है। यह ब्रिज इंसानों द्वार बनाए गए अद्भुत इंजीनियरिंग का एक शानदार उदाहरण है।

End of Feed