Ram Navami Ayodhya: रामनवमी के मौके पर 1 लाख 11 हजार 111 किलोग्राम लड्डू अयोध्या भेजा जा रहा है। इन लड्डुओं का रामनवमी पर रामलला का भोग लगाया जाएगा। देशी घी से तैयार हो रहे ये लड्डू प्रसिद्ध देवरहवा बाबा आश्रम से अयोध्या भेजे जा रहे हैं।
सबसे खास बात यह है कि पिछले 15 दिनों से इन लड्डुओं को तैयार किया जा रहा है। लड्डू तैयार करवाकर इन्हें विशेष टिफिन में पैक करके अयोध्या भेजा जा रहा है।
वाराणसी, प्रयागराज से आए विशेष कारीगरों द्वारा लड्डू को तैयार करवाया जा रहा है।
प्रसिद्ध देवरहवा बाबा आश्रम संत तुषार दास का कहना है कि 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आई है।
उनका कहना है कि देवरहवा हंस बाबा के आदेश से प्रसाद का लड्डू अयोध्या भेजा जा रहा है। रामलला का भोग लगाने के बाद प्रसाद को दर्शन करने आए भक्तों में वितरित किया जाएगा।
