Viral Video: जब बात सुंदरता की आती है, तो दुनिया में चमक-धमक और परफेक्ट लुक की तारीफ होती है। लेकिन, कैलिफोर्निया (California) में हर साल एक ऐसी अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जहां 'परफेक्शन' नहीं बल्कि 'क्यूट अनकन्वेंशनल ब्यूटी' और 'अनोखेपन' का जश्न मनाया जाता है। 15 अगस्त 2026 को कैलिफोर्निया के सांता रोसा में आयोजित 'वर्ल्ड्स अग्लीएस्ट डॉग कंटैस्ट 2026' में इस बार 2 साल की पग जिनी लू ने सबको पीछे छोड़ते हुए जीत का ताज अपने नाम कर लिया। जिनी लू की एक नजर ही किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। मोतियों की माला और खूबसूरत गुलाबी हार्नेस पहने जिनी लू जब रेड कार्पेट पर उतरी, तो हर कोई उसे देखता रह गया। उसकी हमेशा बाहर लटकती हुई जीभ, बड़ी-बड़ी मासूम आंखें और खास चाल ने जजों का दिल जीत लिया।
'बदसूरती' के कारण चमकी किस्मत (तस्वीर सभार- AP)
ये भी पढ़ें - सुविधाएं कम, इरादे मजबूत! सड़क किनारे केले के ठेले पर बैठकर पढ़ाई करती दिखी मासूम, दिल को छू लेगा Viral Video
लोग कर रहे तारीफ
जिनी लू की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उसकी मासूमियत और अनोखी लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को न्यूज एजेंसी AP ने शेयर किया है। वहीं, वीडियो वायरल होने पर यूजर्स का कहना है कि जिनी लू 'बदसूरत' नहीं बल्कि दुनिया की सबसे 'प्यारी और स्पेशल' डॉग है।
