VIDEO: पलभर में पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर चढ़ गई लड़की, दिखाई ऐसी फुर्ती कि देखते रह गए लोग

हिमाचली कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलरिया का पेड़ पर बेहद आसानी से चढ़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी फुर्ती और टैलेंट देखकर लोग हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते। अब एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें हिमाचली कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलरिया (Pooja Guleria) बेहद आसानी से एक पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी फुर्ती और पेड़ पर चढ़ने का अंदाज देखकर लोग हैरान हैं।

pooja guleria tree climbing viral video

पेड़ पर चढ़ी लड़की (X/@iNikhilsaini)

देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गई लड़की

वायरल वीडियो (Viral Video) में पूजा एक पेड़ के पास पहुंचती हैं और बिना किसी खास तैयारी के उस पर चढ़ना शुरू कर देती हैं। देखते ही देखते वह पेड़ के तने को पकड़कर ऊपर पहुंच जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके चेहरे और शरीर की हरकतों में कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। उनका यह अंदाज ही वीडियो को खास बना रहा है।

End of Feed