Boundary Catch Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Catch Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक खिलाड़ी ने बाउंड्री पर अनोखे अंदाज में बाउल को कैच किया। आलम ये है कि कैच लेने के स्टाइल को देखकर बड़े-बड़े दिग्गज हैरान हैं। कईयों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।
क्रिकेट मैच के दौरान आपने कई खिलाड़ियों को स्टाइल में कैच लपकते हुए देखा होगा। खासकर बाउंड्री पर कुछ खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में कैच लपकर महफिल लूट ली। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो (Trending Video) भी कफी वायरल हुआ और क्रिकेट फैंस ने जमकर तारीफ भी की। लेकिन, इस वायरल वीडियो में तो एक खिलाड़ी ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं दो लोकल टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है। बल्लेबाज मस्त अंदाज में शॉट लगाता है। लेकिन, बाउंड्री पर मौजूद खिलाड़ी गेंद को लपक लेता है। गेंद पकड़ते ही खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के बाहर चला जाता है। जैसे ही वो बाउंड्री के बाहर जाता है, गेंद को हवा में उछाल देता है। उसके बाद फुटबॉल की तरह गेंद को किक मारकर दूसरे खिलाड़ी के पास पहुंचा देता है। तो आप भी इस अनोखे स्टाइल को एक बार जरूर देखें...
स्टाइल पर फिदा हुए लोग
यकीनन इस तरह का नजारा आप पहली बार देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Oam_16' नाम के अकाउंट से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 24 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि खिलाड़ी की तारीफ करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। कई लोग तो ऑटोग्राफ लेने के लिए तैयार हैं।
