Video: ट्रेन में बैठी बेटी, प्लेटफॉर्म पर दौड़ते रहे माता-पिता, ऐसी विदाई देख आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

ट्रेन से बेटी की विदाई के दौरान हाथ हिलाते और मोबाइल से वीडियो बनाते माता-पिता का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है।

माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। बच्चे चाहे कितने भी बड़े हो जाएं, माता-पिता के लिए वे हमेशा बच्चे ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Viral Video) इसी प्यार और अपनापन की झलक दिखा रहा है। इसमें एक बेटी ट्रेन से अपने घर से रवाना हो रही है, जबकि उसके माता-पिता प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर उसे आखिरी पल तक विदा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर खुशी सोलंकी ने शेयर किया है। क्लिप में वह ट्रेन के अंदर से अपने माता-पिता का वीडियो रिकॉर्ड करती दिखाई देती हैं। दूसरी तरफ उनके माता-पिता प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं और बेटी को लगातार हाथ हिलाकर विदा कर रहे हैं।

parents emotional farewell daughter railway station viral video

रेलवे स्टेशन पर बेटी को अलविदा करते माता-पिता (Instagram/@alwayskhushinevergam)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बेटी के लिए हाथ हिलाते रहे माता-पिता

जैसे ही ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ने लगती है, माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई देती है। दोनों अपनी बेटी की तरफ हाथ हिलाते रहते हैं। बेटी भी ट्रेन की खिड़की से उन्हें देखती और वीडियो बनाती रहती है। इस पूरे वीडियो में सबसे प्यारा पल तब आता है, जब पिता अपनी बेटी की विदाई के उस पल को खुद भी मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं। यानी बेटी ट्रेन के अंदर से माता-पिता को रिकॉर्ड कर रही थी और पिता बाहर से बेटी को रिकॉर्ड कर रहे थे। ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और माता-पिता भी कुछ दूर तक उसके साथ चलते और हाथ हिलाते दिखाई देते हैं। यह छोटा-सा पल देखने वालों के दिल को छू गया।

End of Feed