वायरल न्यूज़

मालिक हो तो ऐसा... कुत्ते को बचाने के लिए कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग, कहा - ये प्यार देख आंखें भर आई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 29, 2023, 03:58 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स की कार नदी में डूब रही होती है, तभी उस कार में उसका कुत्ता भी होता है, जिसे बचाने के लिए नदी में डूब रहे कार का शीशा तोड़ता है और फिर अपने कुत्ते को बाहर निकालता है। ऐसे में लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

नदी में डूबते हुए कार से कुत्ते को निकाला (Image Credit : americanbully0/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डूबते हुए कार से शख्स ने निकाला अपना कुत्ता
  • कुत्ते और मालिक का दिखा अपार प्रेम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Rescued from Drowning Car in River: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते और उसके मालिक को दिखाया गया है, जिसमें दोनों का अपार प्रेम देखने को मिल रहा है। ऐसे में ये वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में नदी में डूबती कार से मालिक अपने कुत्ते को कैसे बाहर निकाल रहा है, ये आप देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने अपनी डूबती हुई कार की परवाह ना करते हुए कुत्ते को निकालना जरूरी समझा, कार के शीशे को तोड़कर उसे बाहर निकाला। ऐसे में ये वीडियो देखने के बाद आपका दिल रो पड़ेगा कि आखिर एक मालिक और उसके पालतू जानवर में इतना प्रेम होता है। वैसे ये वीडियो मालिक और उसके कुत्ते के बीच के अद्भुत प्रेम का एक जबरदस्त उदाहरण है।

नदी में डूबते हुए कार से कुत्ते को निकाला

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शख्स की इंसानियत देख मजा आ गया है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मालिक और कुत्ते के बीच का अपार प्रेम देख आंखें भर आई। बता दें, इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'americanbully0' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article