वायरल न्यूज़

Optical Illusion: मरा की भीड़ में कहीं जाकर छिप गए हैं राम, ढूंढने वाला कहलाएगा सच्चा भक्त

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको खूब सारा मरा लिखा हुआ दिखाई देगा। लेकिन अगर आप एक सच्चे भक्त होंगे तो आपको इसमें राम दिख जाएंगे।

Image

मरा के बीच कहां छिपे हैं राम

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग हिलाने वाली तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में मरा के बीच छिपे हैं राम
  • राम ढूंढने के लिए मिला 30 सेकंड

Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन हो या ब्रेन टेस्ट.. तस्वीरें सारी एक जैसी ही होती हैं। इन सभी में से कुछ न कुछ खास या अनोखा होता है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। इसके लिए एक निश्चित समय भी दिया जाता है। हाल ही में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें मरा की भीड़ नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में कहीं जाकर राम छिप गए हैं। ऐसे में अगर आप इसे ढूंढ लेते हैं तो आप नजर के धुरंधर कहलाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर बेहद ही पेचीदा बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इसे स़ॉल्व करने में अब तक 95 फीसदी लोग हार मान चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी इसे सॉल्व करने का जुनून रखते हैं तो इसमें से राम ढूंढकर दिखाइए। तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 30 सेकंड का समय भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि एक सच्चा भक्त ही मरा की भीड़ में से राम ढूंढ पाएगा।

Optical Illusion Eye Test Solution

मरा की भीड़ में यहां छिपे हैं राम

मरा की भीड़ में यहां छिपे हैं राम

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को क्या आपने सॉल्व कर दिखाया? क्या आपने मरा की भीड़ में से राम ढूंढ निकाला? अगर नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए वहां आपको एक लाल सर्कल नजर आ जाएगा, जहां आपको राम दिख जाएंगे। अब ऐसे में अगर आप चाहे तो इस तस्वीर को अपने चहेतों या दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और उन्हें भी राम ढूंढने का चैलेंज दे सकते हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article