वायरल न्यूज़

OMG: इतना भारी-भरकम जुगाड़, नहीं मिला ट्रैक्टर तो थार से जोतने लगा खेत, देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2023, 07:25 AM IST

Mahindra Thar video: आप देख सकते हैं कि किसान के पास ट्रैक्टर नहीं था तो अपने घर की गाड़ी थार को ही किसान ने 'ट्रैक्टर' बनाकर उससे खेत की जुताई का काम करना शुरू कर दिया। शख्स थार में रोटावेटर लगाकर खेत की रोपाई कर रहा है। उसने मिट्टी रोपाई में इस्तेमाल किया जाने वाला मोटर थार से जोड़ दिया है।

Image

थार से खेत की जुताई (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कभी देखी है थार से खेत की जुताई
  • वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
  • शख्स के पास नहीं था ट्रैक्टर

Mahindra Thar video: आपने अक्सर देसी जुगाड़ के वीडियो देखे होंगे। भारत के लोग वैसे भी जुगाड़ में माहिर होते हैं। जुगाड़ से हम कई ऐसे काम कर जाते हैं, जिन्हें अगर विदेशों के लोग देख लें तो हैरान ही रह जाएं। इन दिनों ऐसा ही एक धांसू जुगाड़ का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। वीडियो एक किसान का है। दरअसल, इस किसान के घर में ट्रैक्टर नहीं होता है। इसके बाद किसान खेत जोतने के लिए जो काम करता है, वह वाकई में चौंकाने वाला है।

शख्स ने थार से जोत दिया खेत

खेत की जुताई का यह अजीबोगरीब वीडियो सामने आने के बाद लोग दंग रह गए हैं। दरअसल, किसान के पास ट्रैक्टर नहीं होता तो वह Mahindra Thar से ही खेत की जुताई करने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसान के पास ट्रैक्टर नहीं था तो अपने घर की गाड़ी थार को ही किसान ने 'ट्रैक्टर' बनाकर उससे खेत की जुताई का काम करना शुरू कर दिया। आप देख सकते हैं कि थार बड़े ही आराम से खेत जोत रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

इस हैरान करने वाले वीडियो को 'arunpanwarx' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक शख्स बड़े ही शान से Mahindra Thar को ट्रैक्टर के रूप में इस्तेमाल करके पूरे खेत की जुताई कर रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स थार में रोटावेटर लगाकर खेत की रोपाई कर रहा है। उसने मिट्टी रोपाई में इस्तेमाल किया जाने वाला मोटर थार से जोड़ दिया है। फिर वह बड़े आराम से पूरे खेत को थार से जोत देता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article