वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क चाचा ने बाइक पर किया ऐसा स्टंट, स्वैग देखकर लोग बोले- 'ये तो कतई जहर निकले'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने खतरनाक अंदाज में स्टंट करके सबको हैरान कर दिया। आलम ये है कि लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

चाचा का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- @itsriaz011)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक चाचा ने बीच सड़क ऐसा स्टंट (Stunt Video) किया, जिसे देखकर बड़े-बड़े तुर्रम खां भी घबरा जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    आमतौर पर उम्र होने पर लोग सही से उठ-बैठ नहीं पाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो सही से चल तक नहीं पाते हैं। वहीं, कुछ लोग इतने खतरनाक होते हैं कि उम्र होने के बावजूद गर्दा मचाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चाचा खतरनाक अंदाज में सड़क पर बाइक दौड़ा रहे हैं। इस तरह दौरान चाचा जिस तरह से करतब दिखा रहे थे, उसने सबको हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

    चाचा ने मचाया गदर

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे चाचा ने तो सच में गदर काट दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'itsriaz011' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 79 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा तो कतई जहर निकले। कुछ का कहना है कि चाचा का स्वैग देखकर दिमाग घूम गया। तो चाचा का अंदाज आपको कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article