वायरल न्यूज़

BTech Pani Puri: अब मार्केट में आई बीटेक पानी पूरी वाली, बुलेट से दुकान लेकर आती है 21 साल की लड़की

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 9, 2023, 01:41 PM IST

BTech Pani Puri Wali: 21 साल की एक लड़की ने BTech पानी पूरी के नाम से अपना स्टॉल शुरू किया है। लड़की ने MBA चायवाले की तर्ज पर अपना दुकान शुरू किया है। खास बात यह है कि लड़की बुलेट से अपना दुकान लेकर आती है।

Image

बीटेक पानी पूरी वाली (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • Btech करने के बाद लड़की ने खोली पानी पूरी की स्टॉल
  • MBA चायवाला की तर्ज पर लड़की ने शुरू किया बिजनेस
  • ताप्सी उपाध्याय नाम की लड़की ने शुरू किया बिजनेस

BTech Pani Puri Wali: 22 साल के प्रफुल्ल बिल्लौरे (prafull billore) ने जब 'MBA चायवाला' के नाम से अपनी दुकान शुरू की थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि इस नौजवान के चाय का धंधा इतना चल निकलेगा कि करोड़ों का टर्नओवर हो जाएगा। जब 20 साल की उम्र में MBA की तैयारी करने निकले प्रफुल्ल का एडमिशन IIM में नहीं हुआ तो उन्होंने चाय का ठेला लगाने शुरू किया और आज उनका टर्नओवर करोड़ों रुपये का हो गया है। इसी क्रम में अब BTech पानी पूरी वाली लड़की वायरल हो रही है।

Btech पानी पूरी वाली का वीडियो वायरल

MBA चायवाले की तर्ज पर 21 साल की एक लड़की ने BTech पानी पूरी के नाम से अपना स्टॉल शुरू किया है। सबसे खास बात यह है कि लड़की बुलेट बाइक पर अपनी दुकान लेकर आती है। लड़की का स्वैग लोगों को काफी पसंद आता है। इसके साथ ही लड़की अपनी दुकान चलाती है और लोगों को पानी पूरी खिलाती है। लड़की ने बीटेक कंप्लीट करने के बाद अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। 21 साल की इस लड़की का नाम ताप्सी उपाध्याय है।

ताप्सी का कहना है कि उनका लक्ष्य लोगों को हेल्दी फूड खिलाना है। उनका कहना है कि जल्द ही वह पानी पूरी के अलावा अपने स्टॉल पर खाने के अन्य आइटम्स भी रखेंगी। ताप्सी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में ताप्सी बुलेट बाइक पर अपनी दुकान लेकर जाती नजर आ रही हैं। वीडियो को page @are_you_hungry007 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि लड़की फुल स्वैग में बुलेट चला रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article