Nigerian Woman Chef Cooked Continuously For 100 Hours: अगर आप खाना बनाने का शौक रखते हैं तो कितना देर तक बना सकते हैं? मैक्सिमम एक या दो घंटे.. यही ना। या फिर अगर कोई शेफ हो तो 8 से 10 घंटे तक.. लेकिन इससे ज्यादा नहीं। लेकिन एक ऐसी महिला है, जिसने सबसे अधिक देर तक या यूं कहे कि सबसे अधिक दिनों तक खाना बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसे में इस महिला की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है।
बता दें, ये महिला एक नाइजीरियाई शेफ हैं, जिनका नाम हिल्डा है। यह एक नाइजीरियाई शेफ हैं, जिन्होंने लगातार 100 घंटे तक खाना बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसे में उन्होंने भारतीय शेफ लता टंडन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2019 में लगातार 87 घंटे और 45 मिनट तक खाना बनाया था। अब ऐसे में उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में शामिल हो गया था। ऐसे में यूजर्स भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
नाइजीरियाई महिला ने 100 घंटे तक लगातार खाना बनाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि हिल्डा इसके लिए आपको बधाई.. आपने काफी बेहतरीन काम किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि नाईजीरिया के लोगों को आप पर काफी गर्व है। इस पोस्ट को अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को @UnclePamilerin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
