वायरल न्यूज़

Video: नेल पॉलिश फैक्ट्री का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, लगाना जितना आसान.. बनाना उतना ही मुश्किल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 16, 2024, 11:27 AM IST

Nail Polish Making Video: आप इस वीडियो में नेल पॉलिश बनाने की पूरी प्रक्रिया देख पाएंगे। नेल पॉलिश लगाना यूं तो बेहद आसान होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे बनाना बेहद मुश्किल होता है।

Image

नेल पॉलिश मेकिंग वीडियो (इंस्टाग्राम)

Nail Polish Making Video: लड़कियों और महिलाओं को नेल पॉलिश लगाना बहुत पसंद होता है। कुछ लड़कियों के पास तो अलग-अलग रंग की दर्जनों नेल पॉलिश होती हैं। नेल पॉलिश लगाने से हाथों और पैरों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। आपने भी मार्केट से खरीदकर नेलपॉलिश जरूर लगाई होगी। लड़कियां अपनी ड्रेस के कलर के हिसाब से भी नेलपॉलिश लगाती हैं। नेल पॉलिश लगाना यूं तो बेहद आसान होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे बनाना बेहद मुश्किल होता है।

नेल पॉलिश मेकिंग का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैक्ट्री में नेल पॉलिश बनती नजर आ रही है। नेल पॉलिश मेकिंग का वीडियो (Nail polish making video) लोगों को खूब लुभा रहा है। आप इस वीडियो में नेल पॉलिश बनाने की पूरी प्रक्रिया देख पाएंगे। वीडियो को @thefoodiehat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हैंडल को चलाने वाले डिजिलट क्रिएटर अभिषेक अक्सर फैक्ट्रियों के भीतर जाकर तरह-तरह के सामानों को बनाने का प्रॉसेस दिखाते हैं। देखें वीडियो-

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेल पॉलिश फैक्ट्री का वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि नेल पॉलिश बनाने का प्रोसेस क्या होता है और कैसे इसे बनाया जाता है। आप देख सकते हैं कि नेल पॉलिश बनाने के लिए कैसे बाल्टी में तरह-तरह के केमिकल डाले जाते हैं। इसके बाद मथानी जैसी मशीन से उस कैमिकल को फेंटा जाता है। इस घोर में कोई अन्य पदार्थ मिलाया जाता है। फिर तैयार हुए नेल पॉलिश को छोटी प्लास्टिक की बोतल से कांच की शीशियों में भरा जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article