Viral Video: ताऊ के साथ मजे लेते हुए हुक्का पी रहा था बंदर, अंदाज देख कहेंगे- 'ये है 21 वीं सदी का जानवर'

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए हुक्का पी रहा है। जिसने भी बंदर का यह स्वैग देखा, वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जकमर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा स्वैग
  • मजे लेते हुए हुक्का पी रहा था बंदर
  • वीडियो देखकर लगाएंगे ठहाके

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया के जमाने आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) को काफी पसंद करते हैं और चटकारे लेते हुए प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बंदर और ताऊ का ऐसा वीडियो (Monkey Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो (Today Trending Video) देखने के बाद एक बार जरूर कहेंगे- ये है 21 वीं सदी का जानवर।

आज कल कई जानवर आपको इंसानों की नकल करते नजर आ जाएंगे। कुछ जानवर तो ऐसा कमाल करते हैं, जिसे देखकर इंसान भी दंग रह जाता है। सोशल मीडिया पर भी आपको कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ताऊ आराम से बैठकर हुक्का पी रहे हैं। अचानक एक बंदर उनके पास पहुंच जाता है। ताऊ को हुक्का पीता देख बंदर खुद नहीं रोक पाता है। बंदर ताऊ के हाथ से हुक्का लेता है और आराम से पीने लगता है। बंदर की इस हरकत को देखकर ताऊ ठहाके लगाने लगते हैं। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

End of Feed