वायरल न्यूज़

Jugaad Video: इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़, मिस्त्री ने लगाया ऐसा खुराफाती दिमाग, देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 14, 2023, 08:30 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक राजमिस्त्री ने काम करने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ लगाता है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • राजमिस्त्री ने काम करने के लिए लगाया देसी जुगाड़
  • देख यूजर्स ने दिया फनी रिएक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये फनी वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, यह वीडियो (Viral Video) एक राजमिस्त्री का है, जिसका काम करने का तरीका देखने के बाद आप यही कहेगा, ऐसा दिमाग आज तक किसी ने नहीं लगाया होगा। ऐसे देसी जुगाड़ का यह वीडियो (Desi Jugaad) काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पर राजमिस्त्री बड़े ही आराम से पटरे पर लेटकर काम कर रहा है,जैसे वह बेड पर सो रहा हो और कही का महाराजा हो। ऐसे में यूजर्स भी इस शख्स की खूब मौज ले रहे हैं और उसके जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।

राजमिस्त्री ने काम करने के लिए लगाया अनोखा जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये सही तरीका है भाई, काम करने का। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इससे बेहतर जुगाड़ का वीडियो और कोई हो ही नहीं सकता। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article