वायरल न्यूज़

Video: पानी गर्म करने वाली गंदी रॉड से ट्रेन में चाय बनाकर बेच रहा था शख्स, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 6, 2022, 01:52 PM IST

Railway Shocking Video: वीडियो बहुत ही ज्यादा चौंकाने वाला है। देखा जा सकता है कि शख्स पानी गर्म करने वाली गंदी रॉड से चाय बना रहा है। वह जिस तरह से चाय बनाता दिख रहा है, उसे देखकर आपका मूड खराब हो जाएगा।

Image

ट्रेन में चाय (फोटो क्रेडिट- इंंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर खराब हो जाएगा मूड
  • साबरी एक्सप्रेस का बताया जा रहा वीडियो

Railway Shocking Video: आपने ट्रेन में सफर करते हुए चाय बेचने वाले लोगों को देखा होगा। चाहे हम घर में हों या ट्रेन में चाय पीना सभी पसंद करते हैं। ट्रेन में भी काफी लोग चाय पीते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि चाय बेचने वाले कैसे आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा चौंकाने वाला है। वीडियो में एक शख्स ट्रेन में चाय बेच रहा था। इस दौरान वह जिस तरह से चाय बनाता दिख रहा है, उसे देखकर आपका मूड खराब हो जाएगा।

वीडियो देखकर खराब हो जाएगा आपका मूड

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पानी गर्म करने वाली गंदी रॉड से चाय बना रहा है। इस दौरान किसी ने उस शख्स को ऐसा करते पकड़ लिया और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में आप चाय विक्रेता को पानी गर्म करने वाली रॉड से चाय को गर्म करते देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि जिस रॉड से वह चाय गर्म कर रहा है, वह बहुत ही ज्यादा गंदा है। इससे यात्रियों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो हैदराबाद से तिरुवनंतपुरम जाने वाली 'साबरी एक्सप्रेस' का है। एक यात्री ने अपने मोबाइल के कैमरे में सारा वाक्या कैद करते हुए बताया कि चाय बेचने वाला एक वेंडर पानी गर्म करने वाले गंदे रॉड से चाय गर्म कर रहा है। यात्री की आवाज में आप सुन सकते हैं कि चाय करने वाली रॉड बहुत ही ज्यादा गंदा है। आप देख सकते हैं कि विक्रेता पानी गर्म करने वाली रॉड को चाय के कंटेनर के अंदर डालता है और चाय को गर्म करता है। वीडियो को @cruise_x_vk नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article