Desi Jugaad Video: जुगाड़ में भारतीयों का कोई तोड़ नहीं! शख्स ने दिमाग दौड़ाकर बाथरूम में लगा दिया यह देसी शॉवर

जुगाड़ के मामले में भारत के लोगों का तो कोई जवाब ही नहीं। अब आप इस शख्स को ही देख लीजिए जिसने अपने जुगाड़ के दम पर बाथरूम में देसी शॉवर फिट कर दिया।

जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई सानी नहीं। पूरी दुनिया में अगर कोई मिल जाए तो समझना या तो वह भारतीय होगा या फिर उसके पूर्वज भारतीय रहे होंगे। जुगाड़ एक ऐसी कला है जो जरूरत और समझदारी से मिलकर बनी है। जो सिर्फ तेज खोपड़ी वाले लोगों के पास ही होती है। जुगाड़ का मतलब यह है कि कम संसाधनों में भी कुछ ऐसा बना देना, जिससे काम अच्छे से हो जाए और इस हुनर में भारत के लोगों का कोई तोड़ नहीं है। हाल में एक ऐसे ही हुनरमंद शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स ने अपना दिमाग दौड़ाकर अपने बाथरूम में ऐसा देसी शॉवर लगा दिया जिसे देख लोग हैरान रह गए।

Video Of Man installed desi shower in his bathroom

शख्स ने जुगाड़ से बना दिया देसी शॉवर (X/@s___marwadi786)

ये भी पढ़ें:

शख्स ने दिमाग दौड़कर बाथरूम में लगा दिया देसी शॉवर

दरअसल, इस शख्स के बाथरूम में शॉवर नहीं था। ऐसे में शख्स ने अपना दिमाग लगाकर बाथरूम में एक देसी शॉवर लगा देता है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स उस शॉवर को बनाने के लिए सबसे पहले एक मेटल के तगाड़ी के नीचे ढेर सारे छेद करता है और फिर वह उसे बाथरूम में ले जाकर उसे ऊपर की छत से फिक्स कर देता है। इसके बाद वह उसमें पानी की पाइपलाइन को अटैच कर देता है। इसके बाद जब पानी उस तगाड़ी से होकर गिरता है तो ऐसा लगता है जैसे सच में किसी ने बाथरूम में शॉवर लगा दिया हो।

End of Feed