'बिस्तर पर पहली रात', शख्स की इस छोटी सी खुशी ने सोशल मीडिया यूजर्स को किया इमोशनल, Video Viral

एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहली बार बिस्तर पर सोने की खुशी जाहिर करते नजर आ रहा है।

किसी के लिए बिस्तर पर सोना उसके रोज-रोज की जिंदगी का हिस्सा हो सकता है लेकिन हर किसी की जिंदगी एक जैसी नहीं होती। किसी के लिए जो चीज छोटी लगती है, वही किसी दूसरे इंसान के लिए लंबे समय से देखा गया सपना हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की खूबसूरत मिसाल है।

Man sleeps on bed for first time viral video

पहली बार बेड पर सोया युवक, वीडियो के जरिए जाहिर की अपनी खुशी (Instagram/@vishalswami.12)

शख्स की खुशी ने सोशल मीडिया यूजर्स को किया इमोशनल

वायरल वीडियो (Viral Video) में विशाल स्वामी नाम का एक व्यक्ति बेहद खुशी के साथ बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है। खास बात यह है कि उसके मुताबिक यह उसके जीवन में पहली बार था, जब वह अपने खरीदे हुए बिस्तर पर सोने जा रहा था। इस छोटी सी खुशी को उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया और देखते ही देखते उसकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में विशाल के चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने अपने पोस्ट में इस पल को बेहद खूबसूरत एहसास बताया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह पहली बार अपने जीवन में बिस्तर पर सो रहे हैं। बाद में एक कमेंट के जवाब में उन्होंने यह भी बताया कि बिस्तर उन्होंने खुद खरीदा है। यही बात लोगों के दिल को छू गई।

End of Feed