सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको दुनिया में घटने वाली सारी घटनाएं एक जगह दिख सकती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल होने में देर नहीं लगती। यहां हर रोज आपको कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता रहता है। कई बार तो कुछ ऐसा भी देखने को भी मिल जाता है, जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर ही गद्दा डालकर सो रहा है और उसने अपनी इस हरकत से ट्रैफिक जाम लगवा दिया।
सड़क पर गद्दा डालकर सोते दिखा शख्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स व्यस्त सड़क पर गद्दा बिछाकर आराम से सोता नजर आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सड़क पर गद्दा डालकर लेटा हुआ है। इस शख्स की इस हरकत की वजह से उस रास्ते से गुजरने वाली सारी गाड़ियां अपनी जगह पर रुकी हुई हैं। यहां तक कि सड़क पर ट्रैफिक जाम जैसी भी स्थिति बन गई है, लेकिन शख्स बेफिक्र होकर सड़क पर ही लेटा हुआ है। कुछ देर तक सड़क पर लेटने के बाद शख्स गद्दे से उठता है और उसे वहीं छोड़कर वहां से चला जाता है।
मिल-जुली रही लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं, जहां इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोगों ने इस वीडियो को मजेदार बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने शख्स के इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर की। जैसे, एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह क्या पागलपन है? सड़क पर इस तरह सोना खतरनाक हो सकता है!" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "बेंगलुरु का ट्रैफिक पहले ही मशहूर है, अब ये नया कारनामा!" कुछ लोगों ने इसे जानबूझकर वायरल होने के लिए किया गया स्टंट बताया।
