Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर कई बार अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कभी कोई हैरतअंगेज स्टंट दिखाता है, तो कभी लोगों का देसी जुगाड़ वायरल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसमें भक्ति और बैलेंसिंग का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।
शख्स का अनोखा बैलेंस (तस्वीर साभार- @sidhu___103)
ये भी पढ़ें- VIDEO: बिजली से भी तेज उंगलियां! 6 साल की बच्ची ने महज 4.27 सेकंड में कर दिया रुबिक क्यूब सॉल्व, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
बैलेंस देख दंग रह गए लोग
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स का बैलेंस तो सच में अलग लेवल का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को sidhu___103 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई के सामने तो न्यूटन का ग्रैविटी नियम भी फेल हो गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह केवल बैलेंस नहीं, बल्कि मां काली की भक्ति की ताकत है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
