वायरल न्यूज़

Viral Video: स्केटिंग करते हुए मनाली से पहुंच गया कन्याकुमारी, जुनून देख यूजर्स ने की जमकर तारीफ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 6, 2024, 03:57 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में एक शख्स स्केटिंग करते हुए मनाली से कन्याकुमारी पहुंच गया है।

Image

स्केटिंग कर मनाली से पहुंच गया कन्याकुमारी (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्केटिंग का गजब का खुमार
  • मनाली से पहुंच गया कन्याकुमारी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Manali To Kanyakumari By Skating Viral Video: स्टंट करना काफी लोगों को पसंद आता है, रोमांचक अनुभव के लिए अक्सर स्टंट करते रहते हैं। कुछ लोग तो खतरनाक तरीके से स्केटिंग भी करते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी एक लड़का स्केटिंग करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन ये स्टंट नहीं कर रहा है बल्कि इसने स्केटिंग करते हुए भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचकर एक रिकॉर्ड बना दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का स्केटिंग करते हुए मनाली से कन्याकुमारी पहुंच गया है। ऐसे करने में उसे कुल 100 दिन लगे हैं। ऐसे में उसने अपने कई सारे वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जो अलग-अलग दिनों के हैं। उसका यह आश्चर्यजनक कारनामा जो भी सुन रहा है, दंग रह जा रहा है। यूजर्स उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

स्केटिंग कर मनाली से पहुंच गया कन्याकुमारी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अनोखे कारनामे को कर दिखाने के लिए बधाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये बेहद ही मुश्किल है लेकिन आपने कर दिखाया। बता दें, इस वीडियो को 'ritikkratzel' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2800 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article