वायरल न्यूज़

इतना कॉन्फिडेंस! वीडियो देखकर आपका भी छूट जाएगा पसीना, क्या आप कर पाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स रस्सी की मदद से पहाड़ की खाई में छलांग लगाता है और नीचे दो-तीन राउंड लगाता है। यह पूरी एक्टिविटी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की जाती है। पर वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं।

Image

वीडियो देखकर आपका भी छूट जाएगा पसीना (फोटो - X - @DashrathDhange4)

Social Media Video Viral: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद कई बार हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है बस उसकी आंखें फटी रह जाती हैं। एक बार में वीडियो देखने के बाद तो आपको भी यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रस्सी की मदद लेकर पहाड़ से खाई में छलांग लगा देता है। उसके बाद वह नीचे ही दो-तीन राउंड लगाता है।

बता दें 25 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि यह वीडियो किसी टूरिस्ट प्लेस का है। जहां पर शख्स कोई एक्टिविटी में हिस्सा ले रहा है। जब यह शख्स नीचे खाई में रोप की सहायता से छलांग लगाता है तो वह पूरी तरह से सुरक्षा मानकों से मुस्तैद होता है। जब खाई में भेजने के लिए पीछे से रस्सी छोड़ी जाती है। जिसके बाद वह शख्स की चीखें भी सुनाई देती है।

इंटरनेट यूजर्स वीडियो देख हुए हैरान

पर यह चीख उसकी डर की नहीं बल्कि एंजॉयमेंट की होती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @DashrathDhange4 नामख अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक सैकड़ों लोगों ने देखा है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'इतना कॉन्फिडेंस कहा से लाते हैं यह लोग, मेरी तो देखकर ही धड़कन बढ़ गई क्या आप कर सकते हैं?' लिखा हुआ है।

इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "मुझे तो ऊंचाई से नीचे देखने में भी डर लगता, ये कर लूंगा तो हार्टफेल्ट हो जाएगा", दूसरे ने लिखा: "कुछ लोगों में डर से ज्यादा जुनून होता है हम सोचते रह जाते हैं वो कर गुजरते हैं हिम्मत और आदत में फर्क यही होता है मैं कोशिश तो करूंगा पर दिल संभाल के", तीसरे यूजर ने लिखा: "कहां से लाते हैं लोग इतना कलेजा, मेरी तो हिम्मत जवाब दे जाएगी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article