वायरल न्यूज़

Video: युवक ने उफनाती नहर में ट्रैक्टर कुदाकर शान से किया उस पार, आंखें खोलकर देखते रह जाएंगे

Viral Video: आप देख पाएंगे कि शख्स अपने ट्रैक्टर को लेकर उफनाती नहर में कूद गया है। आप देख पाएंगे कि शख्स ने ट्रैक्टर को नहर के बीचो-बीच उतार दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह नहर में ही ट्रैक्टर को काफी दूर तक चला रहा था।

Image

ट्रैक्टर का स्टंट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कुछ वीडियो यूजर्स की रातों की नींद उड़ा देते हैं तो कई वीडियो में लोग स्टंट करते नजर आते हैं। आपने अक्सर बाइक पर लोगों को स्टंट करते देखा होगा, लेकिन शायद ही आपने कभी किसी को ट्रैक्टर पर स्टंट करते देखा होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो तहलका मचा रहा है, उसमें एक शख्स ट्रैक्टर से अजीबोगरीब स्टंट करता नजर आ रहा है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स अपने ट्रैक्टर को लेकर उफनाती नहर में कूद गया है। आप देख पाएंगे कि शख्स ने ट्रैक्टर को नहर के बीचो-बीच उतार दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह नहर में ही ट्रैक्टर को काफी दूर तक चला रहा है। इस दौरान आप देख पाएंगे कि ट्रैक्टर लगभग पानी में डूबा हुआ है। आपने देखा होगा कि पानी में डूबते ही कई गाड़ियां बंद हो जाती हैं, लेकिन ट्रैक्टर शान से पानी में भी चलता दिख रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने अपने ट्रैक्टर के आगे तिरंगा झंडा भी लगाया हुआ है। आपको पानी के ऊपर सिर्फ तिरंगा झंडा और ट्रैक्टर की ऊपर की छतरी ही दिखाई देगी। वहीं शख्स का भी सिर्फ शरीर का ऊपरी हिस्सा ही पानी के ऊपर है। अंत में शख्स ट्रैक्टर को नहर के किनारे लाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tractor4lyff_4x4___ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं और शख्स के स्टंट को पसंद कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article