Ajab Gajab Video: बिना खून निकाले कर दिया ब्लड टेस्ट, रिपोर्ट हाथ में आई तो हैरान रह गया मरीज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 9, 2025, 08:11 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि लैब कर्मचारी ने मरीज के खून का सैंपल लिए बगैर ही उसका ब्लड टेस्ट कर दिया। हैरानी तब होती है जब उसे रिपोर्ट भी पकड़ दी गई।

Today Viral Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जिन्हें देखकर खूब हैरानी होती है। मगर हंसी इससे भी ज्यादा आती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सचमुच हैरान कर देगा। इसमें देखेंगे मरीख का खून निकाले बिना ही उसका ब्लड टेस्ट कर दिया। इतना ही नहीं लैब में मौजूद कर्मचारी ने मरीज को उसकी ब्लड रिपोर्ट भी पकड़ा दी। पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

Funny Video

लैब कर्मचारी ने बिना खून निकाले मरीज का ब्लड टेस्ट कर दिया। (Photo/ Insta-sutta_gram )

बिना खून किया ब्लड टेस्ट

वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला खून की जांच कराने पहुंची है। मगर ब्लड सैंपल के बगैर ही उसे रिपोर्ट पकड़ा दी गई। वीडियो में एक शख्स ऑन कैमरा महिला से पूछता है क्या वो यहां पर जांच कराने आई हैं? महिला हां में जवाब देती हैं। सवाल होता है क्या उनका खून निकाला गया। महिला बड़ी मासूमियत से जवाब देती हैं कि बिना खून निकाले ही उन्हें रिपोर्ट दी गई है।

End of Feed