वायरल न्यूज़

Viral Video: यहां ऑयल पूल में बनता है पराठा, देखते ही मौत आ जाएगी, लोग बोले- सुसाइड के और भी तरीके बताओ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 6, 2023, 01:02 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पराठा बनाता हुआ नजर आ रहा है। ये कोई आम पराठा नहीं है, इसे ऑयल पूल में बनाया जा रहा है। अगर अब भी नहीं समझे तो देखिए पूरा वीडियो...

Image

ऑयल पूल में पराठा बनाने का वीडियो वायरल (Image Credit : officialsahihai/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑयल पूल में पराठा बना रहा था शख्स
  • देखते ही दिल थाम लेंगे आप
  • लोगो ने कहा- मौत के और भी तरीको बताओ

Paratha In Oil Pool Viral Video: सोशल मीडिया पर अब काफी फूड ब्लॉगिंग करते नजर आते हैं, जो ऐसे-ऐसे खाने के वीडियो (Viral Video) शेयर करते रहते हैं, जिसे देखने के बाद एक आम इंसान तो बेहोश ही हो जाए। कुछ ऐसा ही ये वीडियो है, जो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपके पसीने छूटने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में, जिसके बारे में हम ऐसा बोल रहे हैं तो चलिए आपको बता ही देता हूं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स पराठा बनाता हुआ नजर आ रहा है, जिसके पराठे बनाने के तरीके को देखकर आपकी मौत आ जाएगी। जी हां, ये कोई आम पराठा हीं है, बल्कि ये तेल-घी में स्विमिंग पूल बनाया हुआ पराठा है। जिस प्रकार से पूड़ी सेकी जाती है, बिल्कुल वैसे ही ये तेल-घी के समंदर में पराठे बना रहा है। अब ऐसे में इसे देखने के बाद लोगों की मौत नहीं आएगी तो क्या आएगी..?

ऑयल पूल में पराठा बनाने का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा कि इसे खाने के बाद इंसान बस एक ही बात बोलेगा कि भाई बस इतना ही सफर था मेरा। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि जहर की जरूरत ही नहीं है, बस एक पराठा ही काफी है। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स के साथ इंटरनेट पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'officialsahihai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article