दिल्ली में व्यस्त सड़क पर एक महिला और ऑटो वाले के बीच हुए विवाद का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला ऑटो-रिक्शा चालक से बहस करती नजर आ रही है। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ लेता है कि महिला ऑटो वाले के ऑटो में तोड़फोड़ करना शुरू कर देती है। विवाद को देख सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक भी थम गई।
ऑटो में तोड़फोड़ मचाती महिला (Instagram/@vishal_ji1570)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बीच सड़क महिला की दबंगई कैमरे में कैद
वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के बाहर की है। वीडियो को एक राहगीर और रैपिडो ड्राइवर ने रिकॉर्ड किया था। बाद में उसने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में महिला काफी गुस्से में दिखाई दे रही है और ऑटो चालक से बहस करती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ऑटो की हेडलाइट, साइड मिरर और विंडशील्ड वाइपर को तोड़ते हुए दिख रही है। इस दौरान ऑटो वाला उस महिला को ऐसा करने से बार-बार रोकता है मगर महिला नहीं मानती वह लगातार ऑटो के तमाम हिस्सों को तोड़ते रहती है।
विवाद को लेकर सड़क पर लगा लंबा जाम
घटना के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने के कारण वहां जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। इस वीडियो में एक पल को उस महिला को “मैं स्टाफ में हूं” कहते हुए भी सुना जा सकता है। हालांकि, वह किस स्टाफ की बात कर रही थी और विवाद की असली वजह क्या थी, वह इस वीडियो में साफ नहीं हो पाया।
महिला का VIDEO देख भड़के लोग
इस वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर @vishal_ji1570 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कई यूजर्स ने महिला के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर सड़क पर किसी विवाद के दौरान वाहन को नुकसान पहुंचाने की जरूरत क्यों पड़ी। वहीं, कुछ यूजर्स ने ऑटो चालक के शांत रहने को उसकी समझदारी बताई।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
