Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार के साथ ऐसा खेल किया, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, ये दुल्हन परिवार चलाने वाली नहीं बल्कि चीजें चुराने वाली निकली। ये बात सुनकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा, लेकिन यह सच है। आलम ये है कि इल लुटेरी दुल्हन की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के अजमेर के रहने वाले एक लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के वारणासी के नजदीकी जिले की एक लड़की से तय हुई। विगत पांच फरवरी को दोनों की शादी हुई। अगले दिन वर पक्ष नवविवाहिता को लेकर राजस्थान लेकर निकले। दूल्हा का पूरा परिवार वाराणसी सिटी स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में बैठ गए। ट्रेन में जैसे ही सभी लोग बैठे एक शख्स ने सबको चाय पिलाई। चाय पीते ही सभी लोग बेहोश हो गए और जब होश आया तो सभी लोग हॉस्पिटल में थे। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर उन सबको नशीली चाय पिलाई और जेवरात लेकर फरार हो गए।
लुटेरी दुल्हन ने किया कांड
पुलिस का कहना है कि कानपुर स्टेशन पर लुटेरे सामान लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और लुटेरों को पकड़ने के लिए जीआरपी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। आलम ये है कि लोग सच्चाई जानकर हैरान हो गए हैं।
