VIDEO: लिखावट है या प्रिंटेड फॉन्ट...KG की बच्ची की हैंडराइटिंग ने सबको चौंकाया, मोतियों जैसे सुंदर अक्षर देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केजी क्लास की एक मासूम बच्ची अपनी कॉपी में बेहद खूबसूरत कर्सिव हैंडराइटिंग में महीनों के नाम लिखती दिख रही है। बच्ची की लिखावट इतनी साफ और मोतियों जैसी सुंदर है कि देखने वाले दंग रह गए हैं।

Viral Video: छोटे बच्चों की मासूमियत और उनकी प्रतिभा अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लेती है। इन दिनों एक बेहद प्यारा और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये तो हम सब जानते हैं बच्चों की लिखाई अक्सर अपने आप में एक अलग ही कहानी होती है। कभी अक्षर इतने सुंदर होते हैं कि कॉपी देखकर शिक्षक भी खुश हो जाएं, तो कभी लिखावट ( Handwriting Video) ऐसी होती है कि पढ़ने वाला माथा पकड़ ले। इस वीडियो में केजी क्लास में पढ़ने वाली एक छोटी सी बच्ची की हैंडराइटिंग देखकर हर कोई दंग रह गया है। आलम ये है कि लोग उसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

End of Feed