वायरल न्यूज़

मां की ममता देखिए... शेरनी अपने शावक के साथ, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय इंटरनेट पर शेरनी और उसके शावक (बच्चे) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मां और बच्चे के बीच का प्यार और ममता साफ झलकती है। वीडियो देख आप भी खुश हो जाएंगे।

Image

शेरनी अपने शावक के साथ (फोटो - X- @LIONLOVERS5)

Viral Video: मां की ममता पर वैसे तो अनिगनत शेरों-शायरी, कविताएं और रचनाएं हैं। जैसे मशहूर शायर मुनव्वर राना का एक शेर है... चलती फिरती हुई आंखों से अजां देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है। मां की ममता पर बेहतरीन शेर है। मां चाहे इंसान हो या कोई जानवर मां तो मां होती है। उनकी ममता भी लगभग एक जैसी ही होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर आप एक शेरनी का वायरल हो रहा खूबसूरत वीडियो देखेंगे।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

21 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेरनी कैसे अपने शावक बच्चे को गोद में लिए बैठी है और उसे प्यार कर रही है। वहीं अगर दूसरे शब्दों में कहें तो हम देख सकते हैं कि शावक एक कैसे अपनी मां की गोद में जा बैठी है और मां उस पर अपना ढेरों सारा प्यार लुटा रही है। जब शेरनी ऐसा करती है तो शावक और करीब जाकर लिपट जाता है। ठीक वैसे ही जैसे एक मां अपने बच्चे को पुचकारती है।

उसके साथ खेलती है तो बच्चा मां के गले से लिपट जाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @LIONLOVERS5 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके अब तक 29 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर कई लोगों ने लाइक और कमेंट्स किए हैं। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है कि 'प्यारी सी बात है!! सबसे प्यारे शावक के साथ शेरनी, बेहद प्यारी और खास।' वीडियो देखने के बाद पहले यूजर ने लिखा: "बहुत सुन्दर", दूसरे ने लिखा: "प्रकृति अपने चरम पर है, मनुष्यों से दूर रहें।", तीसरे ने लिखा: "शेर के बच्चे सबसे प्यारे होते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article