बाइक पर 5 बच्चों को टोकरी में बैठाकर निकला शख्स, सामने भी बैठा था बच्चा, VIDEO देख भड़के लोग

कर्नाटक के मैसूर-नंजनगुड रोड का वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स बाइक पर कुछ बच्चों को एक धातु की टोकरी में बैठाकर ले जाता दिखा।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो (Video) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अब कर्नाटक से सामने आए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस क्लिप में एक शख्स दोपहिया वाहन पर कई बच्चों को बैठाकर सड़क पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ बच्चे बाइक के पीछे लगी धातु की टोकरी में बैठे हैं, जबकि एक बच्चा चालक के सामने बैठा नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

karnataka bike five children basket viral video

एक ही बाइक पर बैठे 5 बच्चों का वीडियो हुआ वायरल (X/@sanatan_kannada)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बाइक पर बच्चों को बैठाने का वीडियो वायरल

यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सानातन कन्नड़ (@sanatan_kannada) नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह वीडियो कर्नाटक के मैसूर-नंजनगुड रोड पर रिकॉर्ड किया गया। पोस्ट के अनुसार, घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके पीछे एक धातु की टोकरी बनी दिख रही है, जिसमें कई बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य बच्चा चालक के सामने बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

End of Feed