Viral Video: कब्रों के बीच चाय और डोसा! कब्रिस्तान के अंदर सजा है खाने का टेबल, लोग बोले- 'यहां खाना खाना है लक का राज'

Viral Video: अहमदाबाद के लाल दरवाजा इलाके में स्थित मशहूर 'न्यू लकी रेस्तरां'के अंदर 12 से अधिक प्राचीन कब्रें मौजूद हैं। कब्रों को हटाया नहीं गया, बल्कि उनके चारों ओर लोहे की ग्रिल लगाकर टेबल-कुर्सियां सजा दी गईं।

Viral Video: अगर आपसे कहा जाए कि आपको कब्रिस्तान के बीचों-बीच बैठकर चाय-नाश्ता करना है, तो शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। लेकिन, गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां लोग बड़े चाव से कब्रों के ठीक बगल में बैठकर डोसा, मस्का बन और कड़क चाय का लुत्फ उठाते हैं। हम बात कर रहे हैं अहमदाबाद के विश्व प्रसिद्ध 'न्यू लकी रेस्तरां' की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और इस पर चटकारे भी ले रहे हैं।

End of Feed