VIDEO: एक पहिए की साइकिल से 11000 KM का सफर...केरल से नेपाल के लिए निकला शख्स, सच जान सैल्यूट कर रहे लोग

Viral Video: केरल के रहने वाले प्रोफेशनल बाइक स्टन्नर और सिविल इंजीनियरिंग सानीद ने समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा रास्ता चुना है। वह बिना अगले पहिये की साइकिल चलाकर केरल से नेपाल तक 11,000 किमी की यात्रा पर निकले हैं।

Viral Video: केरल के कन्नूर निवासी सानीद ने देश भर के युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण और अनोखा मिशन शुरू किया है। वह बिना अगले पहिये वाली साइकिल पर सवार होकर केरल (Kerala) से नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप तक 11,000 किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे हैं। इस साहसिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश भर में 'Say No To Drugs' का कड़ा संदेश देना है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर सानीद छाए हुए हैं और लोग इस पहल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

viral video

नशा के खिलाफ शख्स का अनोखा अभियान (तस्वीर साभार- @ANI)

End of Feed