वायरल न्यूज़

OMG: बाहर से दिख रही थी झोपड़ी, अंदर सुख-सुविधाओं से लैस घर, VIDEO देख हैरान हुए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 21, 2024, 04:58 PM IST

Viral Video: लड़की कैमरामैन को उस झोपड़ीनुमा घर के अंदर ले जाती है। इसके बाद कैमरे में जो नजर आता है, उसने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। झोपड़ी के अंदर इतना आलीशान घर देखकर लोग हैरान हैं।

Image

झोपड़ी के अंदर आलीशान घर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जो यूजर्स को चौंका रहा है। वीडियो में आपको एक लड़की दिखाई दे रही होगी। यह लड़की कैमरामैन को एक जगह ले जाती दिखाई दे रही है। पहली नजर में आपको एक झोपड़ी नजर आएगी। जिसके अंदर लड़की कैमरामैन को ले जाती दिख रही है। वीडियो में इसके बाद जो नजर आता है, उसने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं।

अंदर का नजारा देख उड़ जाएंगे होश

वीडियो में आगे देख सकते हैं कि लड़की कैमरामैन को उस झोपड़ीनुमा घर के अंदर ले जाती है। इसके बाद कैमरे में सबसे पहले एक छोटा सा कमरा दिखता है। इस रूम में आपको एक कूलर नजर आएगा और एक बेड दिखाई देगा। यह रूम काफी साफ-सुथरा नजर आता है। हालांकि, अभी लोगों का हैरान होना बाकी था। लड़की कैमरामैन को अंदर बने एक बड़े रूम की तरफ ले जाती है। जैसे ही लड़की कमरे का दरवाजा खोलती है, लोगों के होश उड़ जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंदर वाला रूम सारी सुख-सुविधाओं से भरपूर था। आपको अंदर वाले रूम में दो बड़े बेड दिखाई देंगे। इसके साथ ही अंदर का रूम काफी साफ सुथरा नजर आएगा। ऐसा लगेगा कि यह किसी बढ़िया होटल का रूम है। इसके अलावा अंदर के रूम में आपको रेफ्रिजिरेटर और बाकी लग्जरी सामान भी दिखाई देंगे। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि झोपड़ी के अंदर इतना आलीशान घर मौजूद है। वीडियो को ponu1432023 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article